बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदीन में आयोजित किया गया। नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट साथियों के साथ 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ कई NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बिहार के नए मुख्यमंत्री का के रुप में नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, BJP से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, एम.एल.सी. नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह 'टाइगर',
अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, एम.एल.सी डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने शपथ ली।
JDU से शपथ लेने वालों में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान, मदन सैनी शामिल रहे।
HAM के संतोष कुमार सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली।
LJP के संजय कुमार (पासवान) – बखरी से और महुआ सीट से जीतने वाले संजय सिंह भी मंत्री बने।
RML के दीपक प्रकाश को भी नीतीश कैबिनेट में जगह मिली।
पुराण डेस्क