भोपाल:

पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं न्यू पेंशन योजना 2005 एनपीएस को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले पिछले 22 दिनों से चलाया जा रहा कर्मचारी जागो जन जागरण अभियान आज सतपुड़ा भवन में चलाया गया जहाँ कर्मचारियों ने अभियान को समर्थन देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने की।

एक सूत्री मांग को लेकर प्रदेश का एनपीएस धारा कर्मचारी एवं स्थाई कर्मी हड़ताल करने को भी तैयार है और यदि सरकार ने शीघ्र ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय नहीं लिया तो आगामी दिनों में एनपीएस धारक कर्मचारी एवं स्थाई कर्मी सरकार के विरुद्ध हड़ताल पर जाने का निर्णय ले सकते हैं|

आज अभियान आंदोलन में मुख्य रूप से अशोक पांडे भागीरथ विश्वकर्मा श्याम बिहारी सिंह सीपी शर्मा सुरसुरी प्रसाद पटेल दिनेश पटेल सुनील पाठक के के कहार योगेंद्र शर्मा हरी सिंह दरबार चांद सिंह प्रीतम सिंह मेहर श्याम चौधरी अशोक सेन आदि दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे|

पिछले 8 माह से निरंतर कर्मचारी मंच पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन एवं प्रदर्शन कर रहा है| लेकिन सरकार हमारी मांग को मंजूर नहीं कर रही है| पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की सरकार उपेक्षा कर रही है| 

अशोक पांडे : कर्मचारी नेता