प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद यूपी में योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अफसरों के काफिले में तत्काल 50% वाहन कम किए जाएंगे। मंत्री, सांसद, विधायकों को हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चलना होगा।
सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप वर्चुअल होंगी। राज्य सचिवालय की भी 50% बैठकें वर्चुअल होंगी। योगी ने लोगों से हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील की है।
सीएम ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप्स आदि में वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रेरित किया जाए। जहां-जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए।
सीएम योगी ने लोगों से 10 अपील भी की है। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाए। पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाएं। सजावटी लाइटें कम जलाई जाएं। बेवजह सोना न खरीदें।
गौरतलब है कि ईरान-इजराइल युद्ध के चलते पैदा हुए ऊर्जा संकट और आर्थिक चुनौतियों के बीच पीएम मोदी ने 10 और 11 मई को लोगों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के संयमित उपयोग, अनावश्यक विदेश यात्रा कम करने, सोने की खरीदारी पर ब्रेक लगाने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की थी।
पुराण डेस्क