गुरुग्राम में खुला देश का पहला एलपीजी  एटीएम, दो मिनट में मिल रहा सिलेंडर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Gurugram LPG ATM Launch: जंग की वजह से देशभर में सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है, उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में यह एलपीजी एटीएम बड़ी राहत लेकर आया है..!!

Gurugram LPG ATM Launch: हरियाणा के गुरुग्राम के भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने देश का पहला ‘एलपीजी एटीएम’ यानि गैस वेंडिंग मशीन शुरू की है। इसे भारत गैस इंस्टा एलपीजी नाम दिया गया है। यह पहला स्वचालित सिस्टम है, जो 24 घंटे खुला रहता है। इसमें 2 से 3 मिनट में ही सिलेंडर उपलब्थ हो जाता है। 

जंग की वजह से देशभर में सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में यह एलपीजी एटीएम बड़ी राहत लेकर आया है। यह मशीन एटीएम की तरह ही काम करती है। प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस है।

अभी फिलहाल यह एलपीजी एटीएम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में  शुरू किया गया है। सफल होने पर जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। 

10 किलो के दिए जा रहे सिलेंडर 

फिलहाल यह सुविधा गुरुग्राम के उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो भारत गैस से जुड़े हुए हैं। कंपनी ने इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। फिलहाल यहां से 10 किग्रा के सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जिन्हें भरने में मात्र 2 से 3 मिनट का समय लगता है।