आपने लोगों को यह कहते हुए तो सुना ही होगा की एमपी अजब और सबसे गजब है..! एमपी के लिए यह कहावत शायद इसलिए भी मशहूर हैं क्योंकि जो चीज अपने काफ़ी सोची न हो वह भी यहाँ आपको नजर आ ही जाएगी।
हाल ही में एमपी के कटनी ज़िले से एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक घायल व्यक्ति को लोग JCB के बकेट में लेटाकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाते नजर रहे हैं। आमतौर पर मरीज को एंबुलेंस या फिर निजी गाड़ी से अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन यह मध्यप्रदेश है, यहाँ सब संभव है।
इससे पहले तक आपने किसी को JCB से स्वास्थ्य केंद्र ले जाते नहीं देखा होगा। शायद इसीलिए तो एमपी अजब है और गजब है। यह इसलिए भी क्योंकि तमाम सरकारी सुविधाओं के दावों के बाद भी घायल व्यक्ति को एक एम्बुलेंस तक न नसीब हो सकीं।
जानिए पूरा घटनाक्रम-
इस वायरल वीडियो के बारे में अब आप विस्तार से जानिए। हाल ही में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दरअसल यहां दो बाइकों की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन भी किया, लेकिन फिर भी लंबे तक एंबुलेंस नहीं आई। जिसके बाद घायल युवक महेश बर्मन की हालत बिगड़ते देख लोगों ने मानवता का धर्म निभाते हुए शख्स को JCB से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले युवक को बरही के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार होने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक का एक पैर फैक्चर हो गया है। जिसके चलते उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खैर एम्बुलेंस से पहुंचे या जेसीबी से, हम तो ये चाहेंगे कि घायल को अस्पताल से अच्छे से अच्छा इलाज मिले और वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर पहुंचे।