सभी कॉलेज एवं विवि विद्यार्थयों को रेडक्रास से जोडऩे के निर्देश


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रत्येक कॉलेज एवं विवि से 250 रुपये पंजीयन शुल्क भी वसूल करने के निर्देश दिये गये हैं जोकि एमपी रेडक्रास सोसायटी में जमा होंगे..!!

भोपाल: राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय, निजी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के प्राचार्यों एवं कुल सचिवों को अपने संस्थान के विद्यार्थियों को रेडक्रास से जोडऩे के निर्देश जारी किये हैं। प्रत्येक उच्च शैक्षणिक संस्था में युवक रेडक्रास का गठन कर विद्यार्थयों मेें मानवीय मूल्य, स्वास्थ्य जागरुकता, सामाजिक उत्तरदायित्व, आपदा-तत्परता एवं सेवा भावना का विकास करने के लिये भी कहा गया है। 

निर्देश में प्रत्येक स्नातक विद्यार्थी से 3 रुपये एवं पीजी विद्यार्थी से 5 रुपये प्रति माह सदस्यता शुल्क लेने के लिये कहा गया है तथा संग्रहित शुल्क की राशि के 70 प्रतिशत अंश को रेडक्रास की गतिवधियों में व्यय करने एवं शेष 30 प्रतिशत राशि एमपी रेडक्रास संगठन को देने के लिये भी कहा गया है। इसके अलावा, प्रत्येक कॉलेज एवं विवि से 250 रुपये पंजीयन शुल्क भी वसूल करने के निर्देश दिये गये हैं जो कि एमपी रेडक्रास सोसायटी में जमा होंगे।