भोपाल: राज्य के वित्त विभाग ने मप्र की सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष भविष्य निधि, मध्यभारत जीवन बीमा निधि, विभागीय भविष्य निधि तथा शासकीय सेवक कर्मचारी बीमा सह बचत योजना में 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2026 तक दिये जाने वाले ब्याज की दर का निर्धारण कर दिया है तथा इस पर इस त्रैमास में 7.1 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज दिया जायेगा।
इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये। वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के प्रथम त्रैमास अप्रैल से जून तक के लिये अलग से ब्याज दर का निर्धारण किया जायेग।
डॉ. नवीन आनंद जोशी