भोपाल: राज्य के वन विभाग के अंतर्गत जबलपुर में स्थित स्टेट फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि एसएफआरआई के अनुसंधान के सौ साल पूरे होने पर बाघ संरक्षण पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होना है। इसके लिये राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

पहले यह सम्मेलन इसी माह जबलपुर में आयोजित किया जाना था परन्तु अब इसे फरवरी माह में आयोजित करने की रुपरेखा बनी है। इसका स्थल भी जबलपुर से बदलकर भोपाल या पचमढ़ी किये जाने का प्रस्ताव है। मामला मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के पास निर्णय के लिये भेजा गया है।