IPL 2026: सीएसके को झटका, स्पीड स्टार नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है..!!

पांच  बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इधर, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन भी ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। 27 साल के करन इस सीजन में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। लेकिन, इंजरी के कारण उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। आरआर  ने करन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके  और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीमें अपने-अपने अभियान की शुरूआत 30 मार्च को गुवाहाटी में एक-दूसरे के खिलाफ करेंगी। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च को होगी।

एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीद

एलिस को सीएसके  ने 2025 के मेगा आॅक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे चार सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन लीग के शुरूआती मैच मिस करेंगे

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारतीय लीग के शुरूआती मुकाबले मिस करेंगे। वे हाल ही में पिता बने हैं और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घर पर रहकर पत्नी की मदद करना चाहते हैं और अपने बेटे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।