IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया।
टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। केएल राहुल प्लेयर आॅफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें आॅरेंज कैप मिली। इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुए हैं। जीत से दिल्ली को एक स्थान का फायदा हुआ। जबकि राजस्थान हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार रही।
दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में जीत, जबकि 5 में हार मिली है। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है। राजस्थान ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम 6 जीत के सहारे 12 के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर कायम है।
आज सब कुछ दांव पर
आईपीएल में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 3 जीत मिली है। जबकि 5 में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार टीम के पास 6 अंक हैं। ऋतुराज गायकवाड की टीम को अभी 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में उसे को अन्य टीमों के निर्भर रहना होगा।
वहीं मुंबई ने अब तक 2 मैच ही जीते, प्लेऑफ उम्मीदें कायम मुंबई की स्थिति चेन्नई से खराब है। हार्दिक पंड्या की टीम 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। टीम के पास महज 4 अंक ही है। इसके बावजूद मुंबई के पास प्लेआॅफ में प्रवेश करने का मौका होगा। इसके लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में टीम की प्लेआॅफ की राह कठिन हो जाएगी।
पुराण डेस्क