आईपीएल 2026: लगातार के सिक्सर के बाद जीता लखनऊ, आज दिल्ली वर्सेस कोलकाता


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

गुरुवार को खेले गए मुकाबले में उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया..!!

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार 6 हार के बाद जीत हासिल की है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में गुरुवार को बारिश के कारण 19-19 ओवर का मैच खेला गया।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने तय ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। टारगेट को रिवाइज्ड करके 213 रन कर दिया गया। जवाब में बेंगलुरु 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए  प्लेयर आॅफ द मैच मिचेल मार्श ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 38 और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिख सलाम को एक-एक विकेट मिले।

रन चेज करने उतरी बेंगलुरु की शुरूआत धीमी रही। टीम ने 5.4 ओवर के पावरप्ले में 40 रन बनाने में ही जैकब बेथेल और विराट कोहली के विकेट गंवाए दिए। यहां से कप्तान रजत पाटीदार ने तीसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल के साथ 53 बॉल पर 95 रन की साझेदारी करके टीम को गेम में बनाए रखा। आखिरी में टिम डेविड (17 बॉल पर 40 रन) , क्रुणाल पंड्या (16 बॉल पर नाबाद 28 रन) और रोमारियो शेफर्ड (15 बॉल पर नाबाद 23 रन) की तेज पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके। उन्होंने विराट कोहली (जीरो), जितेश शर्मा (एक रन) और देवदत्त पडिक्कल (34 रन) को पवेलियन भेजा। शहबाज अहमद को 2 और शमी को एक विकेट मिला।

आज करो या मरो

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम 10 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ सातवें नंबर पर है। प्लेआॅफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे बाकी चारों मैच जीतने होंगे। वहीं, आठवें नंबर पर मौजूद केकेआर को अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने सभी पांच मैच जीतने होंगे।