IPL 2026: 16.71 हजार करोड़ में बिकी आरसीबी, बनी सबसे महंगी टीम


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

बेंगलुरु आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई, आरसीबी टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है..!!

आईपीएल 2026 से पहले 15 हजार करोड़ में आरआर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई। आरसीबी टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है।

आरसीबी की मेंस और विमेंस टीम को आदित्य बिड़ला ग्रुप , टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप , बोल्ट वेंचर्स  और ब्लैकस्टोन्स परपिचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटिजी ने मिलकर खरीदा। डील को पूरा करने के लिए बीसीसीआई, कॉम्पिटिशन कमीशन आॅफ इंडिया और अन्य रेगुलेटरी संस्थाओं की मंजूरी जरूरी होगी।

दोनों ही टीमें मौजूदा समय में आईपीएल और डब्ल्यूपीएल की चैंपियन हैं। इससे पहले क्रिकबज ने ही मंगलवार को बताया था कि राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15,289 करोड़ रुपए की बोली के साथ बिक गई है। राजस्थान अब दूसरी सबसे महंगी आईपीएल टीम बन गई।

न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने राजस्थान के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई, जिसे मंजूर कर लिया गया।

आईपीएल में अब राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। लखनऊ को संजीव गोयनका के ग्रुप ने 2021 में 7,090 करोड़ की भारी बोली लगाकर खरीदा था।