जबलपुर की इशिता विश्वकर्मा को जूनियर लता मंगेशकर के नाम से भी जाना जाता है। मध्यप्रदेश की बेटी इशिता ने अपनी सुरीली आवाज से न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शुक्रवार को इशिता ने अफ्रीका के तंजानिया के दार एस सलाम शहर में अपनी सुरों की मिठास घोली।
इस कंसर्ट में इशिता के साथ इंडियन आइडल विनर सलमान अली और सनी हिंदुस्तानी ने भी अपने सुरों से जलवा बिखेरा। इशिता विश्वकर्मा अपनी मां तेजल विश्वकर्मा के साथ तंजानिया पहुँची हैं। तेजल ने बताया है कि इशिता के फैंस यहां भी उन पर प्यार बरसा रहे हैं।
इशिता एमपी के जबलपुर की रहने वाली हैं। इसके अलावा वे एमपी सरकार के लाडो अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इशिता ने बहुत ही छोटी उम्र से गाने की शुरुआत की थी। 'सा रे गा मा पा' लिटिल चैंप से इशिता ने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था, उस समय उनकी उम्र महज 13 से 14 साल रही होगी। इस रियलिटी शो मे भाग लेने के बाद से ही इशिता पूरे भारत में घर-घर में जानी जाने लगीं थीं।