जबलपुर. नगर निगम में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर के घर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानि ईओडब्लू का छापा पड़ा। इंजीनियर के पास अब तक की जांच में करोड़ों रुपए की आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। जांच में ये सामने आया कि इंजीनियर को महंगी और लक्जरी कारों का खासा शौक है. उसके घर से तीन कार और दो बाइक सहित बुलेट मिली है.
ईओडब्लू के अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जबलपुर नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर आदित्य शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के वेरिफिकेशन के बाद बुधवार को सुबह उनके घर पर दबिश दी गई। अब तक की जांच में ईओडब्लू ने पाया कि इंजीनियर ने अपनी नौकरी के दौरान जो प्रॉपर्टी बनाई वो उनकी आय से 203 प्रतिशत से भी अधिक है। उनपर मामला दर्ज कर लिया गया है।
अब तक की जांच में इंजीनियर के घर मिलीं प्रॉपर्टी
- रतन नगर में 3900 स्क्वायर फीट की जमीन पर आलीशान बंगला।
- पैतृक जमीन पर बने पुराने मकान को तोड़कर 1500 स्क्वायर फीट में बनाया नया आलीशान मकान।
- तीन महंगी और लग्जरी कार।
- बुलेट बाइक एक्सेस स्कूटर।
- 6.40 लाख रुपए बैंक में जमा राशि।