Jabalpur: हजारों कांवरियों ने एक साथ बनाया रिकॉर्ड, हर तरफ हो रही अनोखी कांवड़ यात्रा की चर्चा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Jabalpur kavad yatra: जबलपुर की अनोखी कांवड़ यात्रा चर्चा में आ गई है और नया रिकॉर्ड बना दिया, इस कांवड़ यात्रा में करीब 50 हजार लोग कांवड़ लेकर जा रहे हैं..!!

Jabalpur kavad yatra: जबलपुर की अनोखी कांवड़ यात्रा चर्चा में आ गई है, इस कांवड़ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।  दरअसल, इस कांवड़ यात्रा में करीब 50 हजार कांवड़िए कांवर लेकर एक साथ निकले। खास बात यह है कि कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ प्रकृति का भी समावेश किया गया है। इस यात्रा में कांवड़िए कांवर के साथ पेड़ भी लेकर चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी यात्रा में शामिल हुए और कांवड़ का अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी कांवड़िया बन गए।\

Image

दरअसल जबलपुर में निकाली जा रही कांवर यात्रा में कांवरिए अपने साथ पौधे लेकर जा रहे हैं। नर्मदा के तट पर गौरी घाट से पूजा के साथ शुरू होने वाली संस्कार कांवर यात्रा पिछले 14 वर्षों से हो रही है। इस बार शिव मंदिर के आसपास की पहाड़ियों पर 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। 

इस कांवर यात्रा में बच्चों से लेकर बूढ़े और महिलाएं तक बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। सभी लोग 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद कैलाश पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

Image

जबलपुर में हर साल सावन के महीने में कांवर यात्रा की जाती है। लेकिन इस बार एक कांवड़ में नर्मदा जल और दूसरे कांवड़ में देव वृक्ष लेकर कांवडि़ए यात्रा पर निकल रहे हैं। कांवर यात्री नर्मदा नदी से जल लेकर आते हैं और मटामर गांव के शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक नर्मदा जल से किया जाता है। जबलपुर की संस्कार कावड़ यात्रा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

भगवा वस्त्र पहने और अनुशासित तरीके से चल रहे हजारों कांवरियों को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।