धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़


स्टोरी हाइलाइट्स

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर समेत देश के कई बड़े मंदिरों में जन्माष्टमी आज

देश में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी उत्सव के लिए इन सभी मंदिरों को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। रात 12 बजे मंदिरों और घरों में लोगों ने भगवान कृष्ण की पूजा की। मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर समेत देश के कई बड़े मंदिरों में आज जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी बुधवार को मनाई गई। देश के तमाम इस्कॉन मंदिरों में रात से ही भजन-पूजन चल रहा है। आज पूरे दिन मंदिरों में पूजा और उत्सव जारी रहेगा।

मथुरा के मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मथुरा में बड़ी संख्या में अभी से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सात सितंबर की मध्य रात्रि को लाखों लोग यहां कान्हा के जन्म उत्सव के साक्षी बनेंगे। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।