भारत की पाक पर जीत के बाद तिरंगे को लेकर विवादों में आए जय शाह


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

वीडियो में दिख रहा है कि जय शाह तिरंगा हाथ में नहीं लेते हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया जय शाह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए..!

एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह विवादों में आ गए हैं।  

दरअसल भारतीय टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जय शाह मैच के बाद वीवीआईपी बॉक्स में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।  इस दौरान उन्हें एक तिरंगा लहराने को दिया जाता है।  

वीडियो में दिख रहा है कि जय शाह तिरंगा हाथ में नहीं लेते हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया जय शाह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए। यूजर्स जय शाह का वीडियो शेयर कर कई सवाल उठा रहे हैं-

 

दूसरी ओर भारतीय टीम ने मैदान पर दमदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी के आखिरी ओवर में 147 रनों पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या ने दोहरा प्रर्दशन  किया, उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ ही 33 रनों की नाबाद पारी खेली और छक्का लगा  टीम को जीत दिलाई।