पत्रकारों ने जमकर खेली फूलों की होली, चंदन के तिलक से सजे मस्तक और उड़ी गुलाब की पंखुड़ियां


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब, जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश जंप का संयुक्त होली मिलन..!!

भोपाल: मध्य प्रदेश प्रेस क्लब, जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश जंप (भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ से संबद्ध) के संयुक्त तत्वधान में राजधानी भोपाल में पत्रकारों में जमकर फूलों की होली खेली। पत्रकार साथियों ने चंदन का तिलक एक दूसरे के मस्तक पर लगाकर अभिनंदन किया और गुलाब की पंखुड़ियां से एक दूसरे का स्वागत किया। 

Image

इस विशिष्ट आयोजन में पत्रकार साथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने  उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजन में ड्रायफ्रूट ठंडाई (शीतल पेय) और मालवी व्यंजनों का स्वाद लिया गया, जो इस उत्सव में एक अलग रंग भरने का कार्य करता है।

Image

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ नई दिल्ली के सचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी ने सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस आयोजन को विगत 11 वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित करने पर संतोष व्यक्त किया और इसे क्लब की एक अनूठी परंपरा बताया।

Image

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महासचिव नितिन वर्मा, जंप के महासचिव महेंद्र शर्मा, बृजेश द्विवेदी, राधेश्याम दांगी,शिशिर उपाध्याय ,संजय प्रकाश शर्मा, jump के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण सक्सेना, राधेश्याम अग्रवाल, रेखा पटेल और रूबी सरकार का सराहनीय योगदान रहा।

Image

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन के वातावरण की सराहना की और इसे भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया।

मध्य प्रदेश प्रेस क्लब का यह वार्षिक आयोजन न केवल एक सामाजिक मिलन है, बल्कि यह पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता और आपसी सम्मान का प्रतीक भी है। पिछले 11 वर्षों से सतत रूप से आयोजित यह उत्सव पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता आ रहा है।

‘गुलाब के फूलों से होली’ उत्सव ने एक बार फिर यह साबित किया कि सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, स्नेह और सम्मान को बढ़ावा दिया जा सकता है। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के इस आयोजन की सराहना हर वर्ग से मिली और इसे एक आदर्श सामाजिक आयोजन के रूप में देखा गया।