मस्ती करते दिखे ज्वाला के शावक


Image Credit : X

भोपाल: कूनो नेशनल पार्क में मदर्स डे के उपलक्ष्य में तीन मादा चीताओं के लिए मदर्स डे मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इसका दूसरा दिन रहा। यहां तीन मादा चीता, जिन्होंने इस साल शावकों को जन्म दिया है, उनके लिए तीन दिन का मदर्स डे मनाया जा रहा है। 

शुक्रवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में मादा चीता ज्वाला की शार्ट फिल्म भी कूनो प्रबंधन ने जारी की है। इस मूवी में कूनों में किस तरह से मादा चीताएं अपने शावकों का पालन-पोषण कर रही है, यह दिखाया गया। कूनो नेशनल पार्क द्वारा जारी वीडियो में मादा चीता ज्वाला अपने शावकों को दूध पिलाती और उन्हें दुलारती नजर आ रही है। 

कूनो नेशनल पार्क में इसी साल तीन मादा चीताओं ने 13 शावकों को जन्म दिया है। ये सभी शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। शावकों की मादा चीताएं जंगल के प्राकृतिक माहौल में शावकों को पाल रही है। मादा चीता शावकों को शिकार करना, जंगल में अपने-आप को सुरक्षित रखना और दूसरे जंगली जानवरों से बचाने के तरीके भी सिखा रही है। 

दरअसल पिछले साल मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इनमें से 3 शावकों की मौत हो गई थी। एक शावक कमजोर था। इसके चलते मादा चीता ने उस शावक को छोड़ दिया था। इसके बाद कूनो के कर्मचारियों और डॉक्टरों की देखरेख में शावक पला और अब वह एक साल से ज्यादा का समय हो गया है।