मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने इंदौर में लता मंगेशकर की जन्मस्थली पर राजकीय संग्रहालय बनाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कमलनाथ ने कहा कि आपने इंदौर में लताजी की स्मृति में संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है। इस संदर्भ को और आगे ले जाते हुए उनके प्रशंसकों की भावनाओं के अनुरूप उनके जन्मस्थान 25 सिख मोहल्ला इंदौर को सांस्कृतिक विरासत के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए। इसके लिए वहां राजकीय संग्रहालय बनाया जा सकता है। इसमें लता मंगेशकर के व्यक्तित्व और रचनात्मकता से जुड़ी यादें ताजा की जा सकती हैं। राजकीय संग्रहालय पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
अकादमी खोलने का निर्णय
भारत रत्न लता मंगेशकर का 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका जन्म इंदौर के सिख मुहल्ले में हुआ था, जहां अब कपड़ों की दुकान है। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर के नाम पर एक संगीत अकादमी, कॉलेज और अकादमी खोलने की घोषणा की है। यह भी घोषणा की गई है कि सिख मोहल्ले में लता मंगेशकर की एक प्रतिमा लगाई जाएगी। राज्य सरकार 1984 से लता मंगेशकर के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार भी देती आ रही है।