MP Election 2023: मध्य प्रदेश का चुनावी संग्राम बढ़ा ही दिलचस्प होता जा रहा हैं. अगले महीने 17 नवंबर को मतदान होना है, उससे पहले आदर्श आचार संहिता के बीच सियासत में हिंदुत्व कार्ड खेला जा रहा है. सियासी दांव-पेंच के बीच सभी दलों के प्रत्याशी आचार संहिता का पालन करने का दावा कर रहे हैं. वहीं, उनकी ही फ़ोटो से उल्लंघन भी जारी है.
हिंदुत्व की राह पर चलने वाली बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस भी चुनावी शंखनाद के साथ उसी दिशा में चलती हुई दिखाई दे रही हैं. यहीं वजह है कि कांग्रेस गंगाजल पर GST का मुद्दा उठाकर बीजेपी पर हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहीं हैं.
एमपी में गंगाजल पर पॉलिटिक्स-
फ़िलहाल, आचार संहिता में गंगाजल पर पॉलिटिक्स से जुड़ा एक मामला सामने आते ही चुनाव आयोग भी एक्शन मोड में नज़र आया. दरअसल, बीती रात दमोह में चुनाव आयोग की टीम ने कमलनाथ की फोटो लगी गंगाजल की बोतलें जब्त की हैं.
दमोह में चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई टीम को एक गाड़ी से गंगाजल की बोतलें मिली हैं. इन बोतलों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पन्ना जिले के पवई से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नायक की फोटो लगी हुई है. बीती रात पटेरा में आयोग द्वारा बनाई गई SST और FST की टीमें लगातार वाहन चेकिंग कर रही थी.
इसी चेकिंग के दौरान ही बुधवार देर रात टीम ने एक कार को रोका तो जांच के दौरान कार के अंदर से कुछ गंगाजल की बॉटल्स बरामद हुईं. जब कार सवार से इसको लेकर सवाल किया गया तो उसने बताया कि इन बोतलों में गंगाजल है. इस गाड़ी का नम्बर MP 04 9992 हैं, जो भोपाल की गाड़ी है.
जो पवई से वापस लौटकर भोपाल जा रही थी. कार भोपाल के कांग्रेस नेता की बताई जा रही है. इन बॉटल्स में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी छपा हुआ है. बोतलों में बाकायदा कांग्रेस के नर्मदे हर प्रकोष्ठ द्वारा इन बोतलों के वितरण किये जाने का उल्लेख भी है. यानी, इसे कांग्रेस का प्रचार करने का नया तरीका ही कह सकते हैं.
हालांकि, जांच टीम ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सभी 18 बॉटल्स को जब्त कर लिया. आयोग की टीम ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है. इससे एक बात तो साफ़ तौर पर कहीं जा सकती हैं कि इन बॉटल्स के ज़रिये ही सहीं पर कांग्रेस अपना हिंदुत्व कार्ड खेलने में कोई कसार नहीं छोड़ रहीं हैं.