कर्नाटक के मंत्री की करतूत, फ़रियाद लेकर पहुंची महिला को जड़ा थप्पड़


स्टोरी हाइलाइट्स

वायरल वीडियो में मंत्री वी सोमन्ना उनके पास एक फरियाद लेकर आई महिला को ही तमाचा जड़ते नजर आ रहे हैं।

कर्नाटक सरकार के मंत्री वी सोमन्ना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल वीडियो में मंत्री वी सोमन्ना उनके पास एक फरियाद लेकर आई महिला को ही तमाचा जड़ते नजर आ रहे हैं। वी सोमन्ना कर्नाटक के वरिष्ठ मंत्री हैं। 

बताया जा रहा है कि महिला एक जमीन से जुड़े मामले की फरियाद लेकर मंत्री महोदय के पास पहुुंची थी लेकिन फरियाद पर सुनवाई करना तो दूर मंत्री ने महिला को ही चांटा जड़ दिया। वीडियो को लेकर मंत्री वी सोमन्ना की सोशल मीडिया में तीखी आलोचना हो रही है। 

विपक्ष ने भी कर्नाटक के मंत्री की करतूत पर भाजपा की कथनी ओर करनी पर सवाल उठाये हैं। यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या देश में महिलाओं का यह सम्मान रह गया है और क्या इस तरह से महिला सुरक्षा की जाएगी? 

 

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर मौजूद लोग असहज हो गए। महिला भी झेंप गई लेकिन वो मंत्री जी से अपनी समस्या के निदान की फरियाद लगाती रही। दूसरी ओर मंत्रीजी का चेहरा गुस्से से तमतमाए हुए था।