अगर आपका बच्चा भी मोबाइल का आदी हो चुका ही तो यह दिल दहला देने वाली खबर आपके लिए सबक साबित हो सकती है। केरल के त्रिशूर जिले के थिरुविल्वमला में मोबाइल फोन फटने से आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। घटना सोमवार रात साढ़े दस बजे की है। पुलिस फॉरेंसिक टीम और विशेषज्ञों के साथ मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रखंड पंचायत सदस्य अशोक कुमार की बेटी आदित्यश्री ने मोबाइल अपने चेहरे के पास रखा था और वो उस पर वीडियो देख रही थी तभी एक धमाका हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। वह तीसरी क्लास में पढ़ती थी। पुलिस का कहना है कि लड़की काफी देर से वीडियो देख रही थी, ऐसे में बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है और फट सकती है।

मोबाइल को तीन साल पहले खरीदा गया था मोबाइल इसकी बैटरी पिछले साल ही बदली गई थी। धमाका इतना जोरदार था कि लड़की के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, उसके दाहिने हाथ की उंगलियां फट गईं और उसकी हथेली बुरी तरह जल गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तिरुविल्वमाला निवासी आदित्यश्री द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे फट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देख रही थी। तेज धमाके के साथ फोन लड़की के हाथ में ही फट गया और वह घायल हो गई।  घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।