राजधानी के उपनगर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार को जल्द ही ट्रेफिक जाम से निजात मिलने वाली हैं. आज हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा ने 5 करोड़ की लागत से बनाने वाले नए सर्वधर्म पुल का भूमिपूजन किया, इस मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलारवसियों आज बडी सौगात मिली हैं और उनकी  सालों पुरानी मांग भी पूरी हुई हैं और इस नए पुल के बन जाने से कोलार और उसकी आसपास की लगभग 5 लाख की आबादी को फायदा होगा. उन्होंने आगे बताया कि  इस नये पुल का निर्माण पुराने सर्वधर्म पुुल के समान्तर किया जायेगा और कलियासोत नदी  पर बनाने वाले इस 13 मीटर चौडें और 60 मीटर लंबे पुल को कोलार के प्रस्तावित 6 लेन रोड के अनुरूप बनाया जाएगा. इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग सेतु करेगा. बता दे कि जल्द की मौजूदा कोलार रोड को 6 लेन रोड में तबदील किया जाना.222 करोड़ से बनने वाले 6 लेन कोलार रोड का भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।


नए पुल के लिए कई सालों से प्रयासरत थे हुजुर विधायक

विधायक रामेश्वर शर्मा कई सालो से सर्वधर्म पुल के बगल से एक नये पुल का निर्माण कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कोलार पाइपलाइन के कारण उनकी ये कोशिश सफल नही हो पा रही थी. जैसे ही मौजूदा कोलार पाइपलाइन बदल कर नई कोलार पाइपलाइन डालने की घोषणा हुई तो विधायक रामेश्वर शर्मा ने  सीएम से मिलकर कोलार की नयी पाइप लाइन जो पहले  सर्वधर्म पुल के पास से गुजरने वाली थी उसका रास्ता बदलवाया. ताकि पुरानी कोलार पाइप लाइन को हटाकर यहाँ नया पुल निर्माण किया जा सके और कोलार मार्ग को आसानी से चौड़ा किया जा सकेगा ।

 

कोलार की 3 लाख आबादी को होगा फायदा

कलियासोत नदी पर बनने वाले इस नए सर्वधर्म पुल के निर्माण से श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार मैं रहने वाली 3 लाख आबादी को फायदा तो मिलेगा ही साथ ही  कोलार आने जाने वालो को भी सहूलियत होगी.बता से कि कोलार से कई लोग रोज़ नर्मदापुरम, बुदनी, सलकनपुर जाने के लिए इसी सर्वधर्म पुल से होकर गुजरते  है.अब इस सर्वधर्म पुल के समानांतर एक और पुल के बन जाने से आये दिन लगने वाले ट्रेफिक जाम से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है.