मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सिंह चौहान आज दमोह जिले के कुंडलपुर में आयोजित 'पंचकल्याणक महोत्सव' में शामिल हुए। सीएम शिवराज ने बड़े बाबा मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना कर भगवान आदिनाथ से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। 

सीएम शिवराज ने महा मनीषी, संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आने वाली 23 फरवरी को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का भी कुंडलपुर आगमन हो रहा है। जिसको लेकर भी कमेटी एवं प्रशासनिक हलकों में पूर्व से ही तैयारियां की जा चुकी हैं।