कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय उद्योग, वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल भगवान आदिनाथ के दर्शन करने कुंडलपुर पहुंचे। उन सभी ने आचार्य विद्यासागरजी महाराज का आशीर्वाद भी लिया।
कुंडलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित श्री आदिनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मन में जो आध्यात्मिक शांति महसूस हुई उसे शब्दों में अभिव्यक्त करना असंभव है। मंदिर की भव्यता और अद्भुत शिल्पकौशल ने अभिभूत किया।#kundalpurmahotsav pic.twitter.com/ePHii9VcwQ
— Om Birla (@ombirlakota) February 19, 2022
उन सभी ने आचार्य विद्यासागरजी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। 16 फरवरी से 23 फरवरी तक कुंडलपुर में जैन कुम्भ पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इसके अलावा देश-विदेश से भी जैनियों का आना-जाना लगा रहता है। महोत्सव के चौथे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आचार्य विद्यासागर महाराज से मुलाकात की।
कुंडलपुर (मध्य प्रदेश) में संत विद्यासागर जी महाराज के दर्शन कर श्रीफल भेंट किया। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन में सकारात्मकता का प्रवाह कर नई ऊर्जा से मानव सेवा को संकल्पित रहने की प्रेरणा देता है।#kundalpurmahotsav pic.twitter.com/qYhT0CmzQ8
— Om Birla (@ombirlakota) February 19, 2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मुझे कई बार महावीर जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, लेकिन आज मैं पहली बार कुंडलपुर आने के लिए आभारी हूं।" आज हम सभी का सौभाग्य है कि हम आचार्य विद्यासागर जी महाराज से मिले। मेरी मां का जन्म जैन धर्म में हुआ है| आचार्य विद्यासागरजी महाराज ने बताया कि देश को कैसे आगे बढ़ाया जाए, देश को विश्व महाशक्ति कैसे बनाया जाए और इसे कैसे मजबूत बनाया जाए। मैं इस पर काम करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा और उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार देश के समाज की प्रगति और विकास के लिए हमेशा काम करता रहूंगा।
पियूष गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा :
यूएआई में 35 लाख भारतीय रहते हैं कोरोना काल में वहां की सरकार ने बहुत भारतीयों का बहुत बेहतर ध्यान रखा। यूएआई और भारत के बीच जो करार हुआ है उससे दवाई इंडस्ट्री को भी बड़ा लाभ होगा।ट्रांसपेरेंसी, टेलेंट, ट्रस्ट इन तीन पिलर्स पर करार हुआ है।
केंद्र सरकार आत्म निर्भर भारत के तहत कई योजना लेकर आई, जिससे इंड्रस्ट्रीयल सेक्टर को काफी लाभ हुआ। पौने 3 लाख करोड़ की सरकारी राशि उधोगों को दी जाएगी। कपड़ा, लेदर, सिल्क, उधोग में हम तेजी से काम कर रहे हैं, एमपी सरकार भी लगातार इंड्रस्ट्रीयल ग्रोथ के लिये काम कर रही है। केजरीवाल जिस कटघरे में खड़े हैं वह बहुत गम्भीर है लेकिन वह ओछा हंसी मजाक कर रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है, दिल्ली , पंजाब, एमपी सभी के लिए बहुत शर्म की बात है।
उत्तर प्रदेश के चुनावों पर गोयल ने कहा कि विपक्षी दलों को भारी निराशा हाथ लगेगी, भाजपा को बड़ा समर्थन मिला है, में भी कई जगह गया, भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर जी से आज लम्बी चर्चा हुई, इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। सीएम शिवराज जल्द स्वास्थ्य हो यह प्रार्थना है, कल से काम पर लौटेंगे। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करती है तो बड़े निर्माण होते हैं, इंदौर को सीएनजी प्लांट की बड़ी सौगात मिली है। 50 लाख करोड़ रुपये का निर्यात भारत से हो रहा है, ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ। UAE और भारत के बीच हुई कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप से सीधा लाभ हमारे देश के युवाओं, उधोगपतियों को मिलेगा। कपड़ा, दवाई, हेंडलुम्स, चमड़ा उधोग से जुड़ी हुई चीजें यूएआई शून्य इम्पोर्ट ड्यूटी पर जा सकेंगी, इससे नए अवसर पैदा होंगे
एमपी में फूड पार्क बनाकर यूएआई को प्रोसेस्ड फूड भेजने की बात एमपी सरकार से हुई है। यूएआई में 35 लाख भारतीय रहते हैं कोरोना काल में वहां की सरकार ने बहुत भारतीयों का बहुत बेहतर ध्यान रखा।
भारत यूएआई के बीच व्यापारिक व्यवहार और बढ़ने से वहां रह रहे भारतीयों को बढ़ा लाभ होगा। यूएआई मिडिल ईस्ट में व्यपार का बड़ा हब गेटवे है हमारा समान यूएआई जाएगा तो इन देशों तक भी भारत का समान पहुंचेगा, भारत को बड़ा बाजार मिलेगा। एविएशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत यूएआई करार से खासी मदद मिलेगा। केंद्र सरकार आत्म निर्भर भारत के तहत कई योजना लेकर आई, जिससे इंड्रस्ट्रीयल सेक्टर को काफी लाभ हुआ। पौने 3 लाख करोड़ की सरकारी राशि उधोगों को दी जाएगी। छोटे शहरों में भी बड़े अवसर बनेंगे। टियर 2 - टियर 3 सिटीज़ को आईटी सेक्टर से जोड़ने पर एमपी सरकार काम कर रही है। यूएआई और भारत के बीच जो करार हुआ है उससे दवाई इंडस्ट्री को भी बड़ा लाभ होगा।
ट्रांसपेरेंसी, टेलेंट, ट्रस्ट इन तीन पिलर्स पर हुआ है करार :
उत्तर प्रदेश के चुनावों पर गोयल ने कहा कि विपक्षी दलों को भारी निराशा हाथ लगेगी, भाजपा को बड़ा समर्थन मिला है। भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। कपड़ा, लेदर, सिल्क, उधोग में हम तेजी से काम कर रहे हैं, एमपी सरकार भी लगातार इंड्रस्ट्रीयल ग्रोथ के लिये काम कर रही है। हिजाब विवाद पर बोले गोयल यह पूरा मामला अभी कोर्ट में है, लेकिन ऑब्जर्वेशन यही है कि स्कूलों में यूनिफॉर्म हो धार्मिक सिम्बल पर नहीं जाना चाहिए।
कंटेनर्स की शॉर्टेज पूरे विश्व में है, लेकिन हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं, एमपी को भी कंटेनर्स उपलब्ध होंगे। जेम एन्ड ज्वेलरी सेक्टर को भी भारत और यूएआई करार से बहुत लाभ होगा। एमपी के ज्वेलरी कारीगरों, व्यापारियों का माल भी विदेश जाए इसका प्रयास करूंगा। एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स भी प्रोसेस्ड होकर दुनियाभर में जाये इसका भी प्रयास करूंगा।