उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से विधायक थे। इस सीट पर वे पांच बार के विधायक रह चुके थे। अरविंद गिरी के निधन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने अफ़सोस जताया है।
अरविंद गिरी ने 1993 में छात्रजीवन से ही अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। उन्होंने 1994 में सपा की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत की और 1995 में रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला पालिकाध्यक्ष बने।
लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2022
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
इसके बाद 1996 में 13 वीं विधान सभा में सपा के टिकट पर पहली बार 49 हजार मत पाकर विधायक बने। साल 2002 में सपा के टिकट पर वे दूसरी बार विधायक बने। 2007 में 58 हजार मत पाकर तीसरी बार पन्द्रहवीं विधान सभा में विधायक बने थे।
अरविंद गिरी मार्च, 2017 में 17वीं विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए। मार्च 2022 में भारी मतों से विजयी होकर पांचवी बार गोला विधानसभा से विधायक बने थे।