भोपाल: वन्यप्राणी शहर में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं और आज भोपाल शहर में एक तेंदुआ घुस गया। इसे सेना के जवानों और वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया। उसे वन विहार में शिफ्ट कर दिया गया है।
राजधानी भोपाल के पुराने शहर के गुफा मंदिर इलाके में आज आबादी वाले क्षेत्र में एक तेंदुआ घुस गया। गुफा मंदिर के पास आर्मी क्षेत्र और उससे लगे नगरीय क्षेत्र की बस्तियों में यह खबर फैलते ही लोगों में दहशत हो गई।
सेना के जवानों और वन विभाग के कर्मचारियों की टीम ने मिलकर तेंदुए का रेस्क्यू किया। उसे एक पिंजरे में कैद किया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद वह पिंजरे में आ सका। उसे वन विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है।