राज्य के विधि विभाग ने बार परीक्षा उत्तीर्ण नये वकीलों को 12 हजार रुपये की सहायता देने की सूची निरस्त कर नई सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम के तहत नये वकीलों को अपना विधि व्यवसाय शुरू करने के लिए 12 हजार रुपये प्रति वकील के हिसाब से सहायता राशि प्रदान करती है। इसके लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा के परिणाम देखे जाते हैं तथा उसमें उत्तीर्ण प्रदेश के वकीलों को ही यह सहायता राशि दी जाती है।

विधि विभाग ने 13वीं एवं 14वीं बार परीक्षा में उत्तीर्ण वकीलों को मदद देने गत 16 मार्च 2023 को सूची जारी की थी जोकि 1134 नये वकीलों की थी। अब इसे निरस्त कर नवीन सूची जारी की गई है जिसमें नये वकीलों की संख्या 1136 दर्शाई गई है। पहले की सूची त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त की गई है। 

नई सूची के अनुसार, प्रत्येक नये वकील को 12 हजार रुपये की मदद देने हेतु 1 करोड़ 36 लाख 32 हजार रुपये की कुल राशि मंजूर की गई है।