Loksabha Election2024: 'हे बजरंगबली, तोड़ दो झूठों की नली', दिग्विजय सिंह ने क्यों कही ऐसी बात?


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Loksabha Election 2024: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह ने ये बात सिर्फ अल्पसंख्यकों के बारे में नहीं कही..!!

MP Loksabha Election 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने हाल ही में एक सभा में कहा था, कि 'अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आई तो देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का होगा'  इसी बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सरासर झूठ है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने इस संबंध में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, गरीबों और अल्पसंख्यकों का है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, "उन्होंने ये बात सिर्फ अल्पसंख्यकों के बारे में नहीं कही। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हम कहेंगे कि हे बजरंगबली, तोड़ झूठ की नली।"

आपको बता दें कि सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने पिछले मंगलवार को अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रोडमल नागर से है।