निर्विरोध, MP क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने महाआर्यमन सिंधिया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

महा आर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की कमान संभालने वाले सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं, उनके दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लंबे समय तक MPCA के अध्यक्ष रहे हैं..!!

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्हें MPCA की वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महान आर्यमन के खिलाफ किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

वह MPCA की कमान संभालने वाले सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। महा आर्यमन के दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय तक MPCA के अध्यक्ष रहे हैं।

2019 में, वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर सिंधिया के समर्थन से MPCA के अध्यक्ष बने थे। MPCA अध्यक्ष पद के लिए महाआर्यमन सिंधिया एकमात्र उम्मीदवार थे और उनके खिलाफ किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन तय था।

महाआर्यमन वर्तमान में मध्य प्रदेश लीग (MPL) के अध्यक्ष और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष भी हैं।
महाआर्यमन सिंधिया का जन्म 17 नवंबर 1995 को हुआ था। इसके साथ ही वे एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं।

महाआर्यमन सिंधिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दून स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद महाआर्यमन सिंधिया अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी गए और वहाँ से ग्रेजुएशन किया। क्रिकेट के साथ-साथ उन्हें संगीत का भी शौक है।