Mahakumbh 2025: CM यादव ने त्रिवेणी संगम, प्रयागराज में लगाई आस्था की डुबकी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Mahakumbh 2025: संगम स्नान कर बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव – कई जन्मों के पुण्य से मिलता है सौभाग्य, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रहे साथ..!!

Mahakumbh 2025: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ में सपरिवार शामिल होने पहुंचे। त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई और दर्शन पूजन किया। स्नान करने के बाद उन्होंने कहा कि ये मां गंगा और मां यमुना के संगम का किनारा है। तीर्थराज प्रयाग में स्नान का जो आनंद है वो कई जन्मों के पुण्य के बाद मिलता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली आए, सभी का मंगल और कल्याण हो आज इसी भावना के साथ मैं इस महाकुंभ में शामिल हुआ। 

Image

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। 

Image

विक्रमादित्य नाट्य मंचन में शामिल होंगे सीएम डॉ. यादव

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्नान के बाद महाकुंभ क्षेत्र में स्थापित मध्यप्रदेश पवेलियन एकात्म धाम में भी जाएंगे। इसी के साथ वे शाम को 7 बजे टेंट सिटी पहुंचकर विक्रमादित्य नाट्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Image