महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने की सुसाइड की कोशिश, 7.5 लाख रुपए हड़पने का आरोप


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, भक्तों और सहकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल..!!

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्होंने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। भक्तों और सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज जारी है।

बीते दिनों महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता पर साढ़े सात लाख रुपए लेकर महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद महामंडलेश्वर ने अपनी बहन ने आत्मदाह की बात कही थी। इसी के चलते बुधवार को उन्होंने कीटनाशक पी लिया। 

आपको बता दें कि शनिवार को श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास महामाया आश्रम में संत सुरेश्वरानंद पुरी का चादर समारोह आयोजित किया गया था। इसके बाद महंत सुरेश्वरानंद पुरी और महामंडलेश्वर मां मंदाकिनी के बीच विवाद हो गया। 

जहां सुरेश्वरानंद पुरी ने आत्महत्या करने की धमकी दी और मंदाकी की मां पर महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया। चिमनगंज मंडी थाने में मंदाकिनी माता और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।