Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में जारी उथल पुथल के बीच अपने ही अपनों पर भारी पड़ते दिखाई दें रहें हैं. वैसे अब तक तो NCP के नेता और कार्यकर्ता शरद पवार के नेतृत्व में ही काम करते आ रहे थे. फ़िलहाल, अब ये कह पाना काफी मुश्किल हैं कि कौन शरद पवार के साथ हैं और कौन नहीं?
इन दिनों अजित पवार के बगावती तेवरों ने NCP को दो गुटों में बांट दिया हैं. महाराष्ट्र की सियासत में NCP के लिए आज का दिन काफी अहम माना जायेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ शरद पवार ने शक्ति प्रदर्शन के लिए बैठक बुलाई हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ अजित पवार ने भी आज ही के दिन बैठक बुलाकर अपनी पावर दिखाने का काम एक बार फिर किया.
शरद पवार गुट- लाइव
मुंबई में दोनों ही गुटों की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक के बाद ही साफ़ तौर पर ये कहा जा सकता है कि कौन किसके साथ हैं. अभी दोनों ही तरफ से ज्यादा से ज्यादा विधायक और कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है. इन सबके बीच NCP में टूट का मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है. एनसीपी के दोनों ही गुटों ने चुनाव आयोग में खुद के असली होने का दावा किया है.
अजित पवार गुट- लाइव
ऐसे में आज का ये शक्ति प्रदर्शन ही तय करेगा की NCP में किसकी पावर बरक़रार रहेगी. अजित पवार गुट ने तो मंच से ही दावा कर दिया कि 40 से ज्यादा विधायक हमारे साथ हैं. वहीं, शरद पवार के समर्थन में 13 विधायक और 4 सांसद अब तक बैठक में पहुंच गए हैं.
हालांकि, अभी दोनों ही तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं हैं कि किसके पास कितने विधायक मौजूद हैं. बता दें कि शरद पवार ने आज बैठक ‘वाई वी चह्वाण सेंटर’ मुंबई में बुलाई हैं. साथ ही अजित पवार की बैठक MET कॉलेज बांद्रा में चल रही हैं. अजित पवार की बैठक के लिए सजे मंच पर पीछे शरद पवार की फ़ोटो भी लगाई गई हैं. जो अब चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं.
इस बैठक से ठीक एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को अजित पवार ने मुंबई में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया था. अब बैठक के बाद ये साफ़ हो जायेगा की चाचा भतीजे की इस सियासी रेस में कौन किसपर भरी पड़ेगा. इन सबके बीच मंचों से एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर तो शुरू हो ही चुका है.