Maharashtra New Government: CM पद की शपथ लेने से पहले बप्पा की शरण में देवेंद्र फड़णवीस, सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Maharashtra New Government: लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है..!

Maharashtra New Government: देवेंद्र फड़नवीस गुरुवार 5 दिसंबर को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार शपथ लेने जा रही है।

माना जा रहा है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या आज ये तीनों शपथ लेंगे या अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। देवेंद्र फडणवीस के बतौर सीएम पद की शपथ लेने के बाद दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। महाराष्ट्र में नई सरकार के बनते ही मंत्रालयों का बंटवारा बेहद अहम माना जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार महायुति गठबंधन के तहत शिवसेना और एनसीपी अपने हिसाब से मंत्रालय दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एनसीपी को-ऑपरेशन, एग्रीक्लचर, फूड और सिविल सप्लाई, पोर्ट, इरिगेशन, सोशल जस्टिस और वुमेन एंड चाइल डेवलपमेंट जैसे मंत्रालय चाह रही है. वहीं शिवसेना एनर्जी, रेवेन्यू, इरिगेशन, पीडब्ल्यूडी जैसे अहम मंत्रालय मिलने की उम्मीद है।

मुंबई के आज़ाद मैदान में होने वाले समारोह में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के साथ ही महायुति गठबंधन के तमाम दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव एक साथ हुए थे और नतीजे भी एक ही दिन घोषित किये गये थे। यह अलग बात है कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव हुए। लेकिन झारखंड में नतीजे आते ही हेमंत सोरेन ने शपथ ले ली। बड़ी जीत के बाद हेमंत सोरेन झारखंड में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। 

इसे लेकर झारखंड में काफी दिनों से अटकलें थीं। सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि नया मंत्री किसे बनाया जाएगा। वहीं महाराष्ट्र में 11 दिनों बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन पाई जिसके बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है।