महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक निजी बस के घाटी में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं। रायगढ़ एसपी ने बताया कि मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि यह भीषण सड़क हादसा पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर हुआ है। 

बस पुणे से मुंबई आ रही थी-

https://twitter.com/Tejasswi22/status/1647132186661847042?s=20

यह बस पुणे से मुंबई आ रही थी। बस में कुल 40-45 यात्री सवार थे. बताया गया कि चालक के बस से नियंत्रण खोने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम और रायगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।