महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के अकलुज में शुक्रवार को मुंबई में आईटी इंजीनियर जुड़वाँ बहनों की शादी एक ही व्यक्ति से हुई। लड़की और लड़के के परिवार वाले इस 'विवादास्पद' शादी के लिए राजी हो गए हैं। शादी कथित तौर पर सोलापुर जिले के अकलुज गांव में संपन्न हुई थी।
हैरानी की बात ये है, कि जुड़वा बहनों की शादी एक ही शख्स से हुई है। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो भी वायरल है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि ये शादी कानूनन सही है या नहीं। जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं।
दोनों बहनों ने कथित तौर पर अतुल नाम के एक व्यक्ति से शादी करने का फैसला किया क्योंकि वे बचपन से एक ही घर में साथ रहती थी, हर काम साथ में करती थीं, दोस्तों की तरह ही साथ में हमेशा रहने के बाद दोनों बहनों ने एक ही शख्स से शादी भी कर ली। दोनों जुड़वा बहनें देखने में भी बिलकुल एक जैसी ही दिखाई देती हैं।
किसी ने शादी पर सवाल उठाए हैं तो किसी ने मीम्स पोस्ट कर शादी का मजाक उड़ाया है।
"दूल्हा, जिसकी पहचान मालरीशस तालुका के निवासी अतुल के रूप में हुई है, परिवार के संपर्क में आया। कुछ दिन पहले अपने पिता के निधन के बाद लड़कियां अपनी माँ के साथ रह रही थीं। एक बार जब उनकी माँ बीमार पड़ गईं, तो वे अपनी मां के साथ रहने मालरीशस आईं वहीं मां के इलाज के दौरान दोनों अतुल नाम के इस शख्स के संपर्क में आईं। इसी दौरान अतुल के विहेवियर से इंप्रेस दोनों बहनों ने उसके साथ शादी करने का फैसला किया।
दूल्हे की पहचान अतुल अवतादे के रूप में हुई है। दूल्हे और दुल्हन के परिवार इस दोहरी शादी के लिए राजी हो गए थे। किसी भी पक्ष की ओर से कोई विरोध में नहीं था।
लेकिन एक साथ दो-दो बहनों से शादी करने को लेकर दूल्हे राजा अतुल अब फंसते नज़र आ रहे हैं।
सोलापुर पुलिस ने एक अतुल अवतादे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत जुड़वा बहनों का एक साथ विवाह करने को लेकर एक एनसी अपराध दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 494 में लिखा है - "जो कोई भी, पति या पत्नी के जीवित रहते हुए, दूसरी शादी करता है। जिसमें ऐसे पति या पत्नी जो बिना तलाक के शादी करता है, तो ऐसी शादी को खारिज कर, उसे दंडित किया जाएगा। इसके लिए सात सात का कारावास और जुर्माना दोनों का ही प्रावधान है।