आजकल पब्लिक प्लेस पर कपल का एक-दूसरे को किस करना, हग करना या इसी तरह की हरकतें करना आम होता जा रहा है। इन कपल्स को न तो किसी के देखने से परहेज़ होता, न ही इसकी परवाह कि लोग क्या कहेंगे।
सोशल मीडिया पर पुणे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पुणे के एक चौक का है। वीडियो में एक कपल को सड़क पर एक-दूसरे को गले लगाए हुए और किस करते हुए देखा जा सकता है।
कपल के इस तरह से बीच सड़क पर किस करने के दौरान यातायात भी ठप रहा। दोनों तरफ से ने-जाने वाली गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है। ट्रैफिक पुलिस ने भी दोनों को हटाने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी कपल वहां से हटने को तैयार नहीं था।
इसके बाद भी दोनों एक दूसरे को किस करते रहते हैं। ऐसे में चौक पर जाम की स्थिति बन गई। इस दृश्य को देखने के बाद यहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इस तरह की हरकत करने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों वहां से चले गए।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है, कि जब इस तरह की चीजें होती है, तो बजरंग दल वाले कहां चले जाते हैं। कई यूजर्स का कहना है, कि भारत अब पाश्चात्य संस्कृति की और बढ़ता जा रहा है। खैर जो भी हो किस करना या हग करना किसी कपल का निज़ी मामला है। लेकिन पब्लिक प्लेस पर इस तरह की बातें करना कितना सही है,ये आप भी बताइएगा।