Mahashivratri 2024: कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, 14 बच्चे करंट से झुलसे


Image Credit : X

राजस्थान के कोटा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां पर शिवरात्रि के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है। कोटा में शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट लगने से 14 बच्चे झुलस गये। कहा जा रहा है, कि शिव बारात निकाले जाने के दौरान बच्चों ने बिजली के तार छूे लिए जिसके चलते ये बच्चे झुलस गए। 

हादसे में झुलसे 14 बच्चों में से 3 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। सभी की उम्र 9 से 15 वर्ष तक है। 

हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग बच्चों को लेकर अस्पताल की ओर भागते दिखे। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी घायल बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ओम बिरला ने सभी बच्चों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिए। इसके साथ ही जल्द से जल्द बच्चों के ठीक होने की भी प्रार्थना की।