मलाइका के नए शो में अरबाज-अर्जुन होंगे आमने-सामने


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

अरबाज खान के साथ अपने तलाक पर मलाइका ने शायद ही कभी बात की है, लेकिन अब खबर है कि अभिनेत्री ऑन-स्क्रीन अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने के लिए तैयार हैं..!

बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं में शुमार मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रही हैं। आमतौर पर अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी पर हमेशा चुप्पी साधे रही हैं, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर जरूर बात की है। हालांकि, अरबाज खान के साथ अपने तलाक पर मलाइका ने शायद ही कभी बात की है। लेकिन अब खबर है कि अभिनेत्री ऑन-स्क्रीन अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं यह भी सामने आया है कि वह अपने पूर्व पति अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

पिंकविला में छपी खबर के अनुसार, मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ 'अरोड़ा सिस्टर्स' नाम का शो लेकर आ रही हैं। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा और इसमें बतौर गेस्ट अर्जुन कपूर और अरबाज खान शामिल होंगे। बता दें कि दोनों अभिनेता साथ नहीं बल्कि अलग-अलग एपिसोड में नजर आने वाले हैं। ये पहला मौका होगा जब मलाइका और अर्जुन एक साथ किसी शो में नजर आएंगे।

वहीं, तलाक के बाद अभिनेत्री पहली बार अरबाज खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसे में शो पर कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी वजह से फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि शो में दोनों बहनों के परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड्स भी नजर आएंगे। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने डांस नंबर्स की वजह से फेमस है। मलाइका पहली बार म्यूजिक वीडियो गुड नाल इश्क मीठा में नजर आई थीं।शाहरुख खान के साथ छैया छैया गाने में देखा गया।