भोपाल: राज्य के कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत एमपी मंडी बोर्ड ने कृषि उपज मंडी समितियों के सचिवों के लिये एक नवीन सुविधा विकसित की है। अब नवीन पोर्टल में मंडी समिति सचिव के लॉग-इन पर ‘‘अपडेट मंडी सचिव प्रोफाइल’’ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से मंडी समिति सचिव अपनी पदस्थापना में परिवर्तन की स्थिति में अपनी प्रोफाइल जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी अपडेट करने हेतु अनुरोध कर सकेंगे।
इस अनुरोध को ऑनलाईन ही आंचलिक कार्यालय के संयुक्त संचालक के लॉग-इन पर ‘‘एप्रूवल फॉर मंडी यूजर प्रोफाइल’’ विकल्प में उपलब्ध कराया जायेगा तथा यहां से मंडी सचिव का प्रोफाइल अपडेट हो जायेगा। इसके लिये एमपी ऑनलाईन लाइसेंस पोर्टल (लोक सेवा गारंटी पोर्टल) को अपग्रेड किया गया है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी