भोजपुरी स्टार गायक, अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी मां बनने वाली है। उन्होंने पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई का एक वीडियो शेयर किया है और इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'शब्द इसे बयां नहीं कर सकते।'
मनोज तिवारी भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन वह अक्सर राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। अभिनेता एक राजनेता की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। इस बीच वे अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अलावा इसके वे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए हर बात शेयर करते हैं।
उनकी दूसरी पत्नी और शादी भी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उनकी बेबी शॉवर सेरेमनी हो रही है। उसे दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ खुशी जिसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते... हम इसे महसूस कर सकते हैं...'। इसके बाद लोगों ने कमेंट्स की बौछार शुरू कर दी और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
अब अगर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो इसमें मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि भी नजर आ रही हैं। लोग सुरभि पर फूल बरसा रहे हैं और गोद भराई की रस्में निभा रहे हैं। सुरभि और मनोज की बेटी की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है।
मनोज तिवारी की दो बार शादी हो चुकी है। उन्होंने पहली शादी रानी से 1999 में की थी। हालांकि इनका रिश्ता 13 साल बाद टूट गया। इसकी वजह भी साफ नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के रिश्ते में आई दरार की वजह श्वेता तिवारी को माना जा रहा है। मनोज की पहली पत्नी रानी से एक बेटी है जिसका नाम जिया है। वह अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं। इसके बाद एक्टर ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुरभि तिवारी से शादी कर ली। कहा जाता है कि उन्होंने बेटी जिया के कहने पर शादी की थी।