भोपाल: राज्य सरकार ने मैप आईटी यानि एमपी एजेन्सी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फरमेशन टेक्नॉलॉजी को पूरी तरह खत्म कर दिया है। यह राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत एक सरकारी संस्था थी। इसके लिये मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने मप्र शासन कार्य आवंटन नियम में बदलाव कर दिया है।

ज्ञातव्य है कि मप आईटी को कुछ समय पूर्व खत्म करने का निर्णय लिया गया था तथा इसे इलेक्ट्रानिक विकास निगम में मर्ज कर दिया गया था। चूंकि मैप आईटी का समापन करने में समय लगता है और अब यह कार्य हो चूका है, इसलिये अब इस संस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है तथा कार्य आवंटन नियम में इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विषयों से हटा दिया गया है।