सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, जिसमें उज्जैन के नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल दिखाई दे रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि इस फोटो में आखिर ऐसा क्या है जो वायरल हो गई।

हुआ यूं, कि उज्जैन महापौर महाकालेश्वर मंदिर के भीतर बाबा महाकाल के गर्भगृह में आराम की मुद्रा में बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया पर महापौर मुकेश टटवाल के इस तरह की फोटो सामने आने से बवाल मचा हुआ है।

कांग्रेस ने भी इस तस्वीर को लेकर महापौर मुकेश टटवाल की खिंचाई की है। यहाँ तक की उन्हें हिंदुत्व का फ़र्ज़ी ठेकेदार तक कहा जा रहा है-

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है, कि ये तो सरासर बाबा महाकाल का अपमान है। उन्हें लोगों के तीखे कमेंट्स और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यानी कि महाकाल मंदिर में इस तरह की फोटो खिचवाकर महापौर बुरी तरह से ट्रोल होते दिखाई दे रहे हैं।