भोपाल: सामाजिक संस्था संस्कार सुधा फाउंडेशन अपना प्रतिष्ठित आयोजन ‘मेरी उड़ान मेरी पहचान: सीजन 8’ का आयोजन करने जा रही है। आयोजन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 - ‘विकास भी, विरासत भी’ की थीम को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम आगामी 1 मार्च 2025 को दोपहर 2: 30 बजे से मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा,भोपाल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की संयोजक एवं फाउंडेशन की युवा शाखा अध्यक्ष यशस्वी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुं. विजय शाह होंगे। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल (सोनू दीदी) करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा,महापौर मालती राय,वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्यप्रदेश प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी,तपन तोमर, पूर्व प्रवक्ता, भाजपा मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में बुंदेली गायिका कविता शर्मा, प्रसिद्ध गायिका एवं लोकप्रिय यूट्यूबर अलीश लव, दिल्ली भी आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम के खास आकर्षण:-
- पारंपरिक एवं समकालीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां- देश की विविध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाले एकल और समूह लोक एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताएं।
-खादी फॉर फैशन, हैंडलूम वॉक: खादी और हैंडलूम वस्त्रों के माध्यम से भारतीय फैशन की समृद्धि का प्रदर्शन।
- एमएसएमई उद्यमियों की प्रदर्शनी: स्थानीय उद्यमियों द्वारा उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान दे रहे हैं।
संस्कार श्री अलंकरण:-
नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन को दिया जा रहा है।
संस्कार सुधा यूथ अलंकरण विपिन सेन सतना को दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश गौरव रत्न अलंकरण आर्किटेक्ट पलाश गोयल रिचार्ज सैनी स्कूल संचालक नीतू जयदेव नृत्य विधा से रश्मि सिंह टैरो कार्ड रीडर रूही राय आदि प्रतिभाओं को मध्य प्रदेश गौरव रत्न अलंकरण माननीय कैबिनेट मिनिस्टर कुंवर विजय शाह द्वारा प्रदान किया जाएगा।