जोश में खोया होश, मुंबई में नाबालिग ने तलवार से काटे 21 केक, FIR दर्ज़ 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

मुंबई की एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद बोरीवली के एक किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है..!

महाराष्ट्र के बोरीवली से एक नाबालिग बालक के बर्थ डे सेलीब्रेशन का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक किशोर तलवार से 21 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए पाया गया। मुंबई की एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद बोरीवली के एक किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। 

मामला तब उजागर हुआ जब एक पत्रकार ने मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो को टैग करके पोस्ट किया। इसी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई की। पुलिस ने 17 वर्ष के इस नाबालिग लड़के को ट्रैक किया और उसे नोटिस थमा दिया।

एमएचबी कॉलोनी के एक पुलिस अधिकारी का कहना है, कि उस नाबालिग बालक ने शुक्रवार रात 9 बजे से 9.30 बजे के बीच इस तरह के अपराध को अंजाम दिया था। वह एक मेज पर केक के साथ दोस्तों से घिरा हुआ था। वीडियो में नाबालिग केक काट रहा है और अपना जन्मदिन मना रहा है। पोस्ट को देखते ही पुलिस की टीम ने नाबालिग की तलाश शुरु कर दी थी।