प्रदेश की राजनीति की चर्चित हस्ती और स्वयं को महामण्डलेश्वर बताने वाले मिर्ची बाबा को ग्वालियर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिर्ची बाबा को ग्वालियर पुलिस ने अरेस्ट कर भोपाल पुलिस को सौंप दिया है।
बाबा पर आरोप है कि उन्होंने भोपाल के मिनाल स्थित आश्रम में एक महिला से बलात्कार किया था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
बाबा पर आरोप लगाने वाली महिला रायसेन की है। महिला के मुताबिक घटना मार्च 2022 की है। महिला का आरोप है कि उसे बच्चे नहीं हो रहे थे, जिसका फायदा उठाते हुए बाबा ने उसे अपने जाल में फँसाया और रेप किया।
महिला के मुताबिक उसे बाबा ने धमकी भी दी कि यह बात किसी बताई गई तो उसे जान से मार दिया जायेगा।