भोपाल: राज्य के योजना विभाग ने अधिसूचना जारी कर विधायक निधि 2 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया है।

साथ ही इसमें स्वेच्छानुदान की राशि 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। सीएम ने विधानसभा के गत बजट सत्र में इसे बढ़ाये जाने की घोषणा की थी।