राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित सुरभि परिसर में गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ के विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर उत्तरप्रदेश से विधायक कार लेकर भोपाल पहुंचे थे। शुक्रवार को उनके और मृतका के ससुराल पक्ष के समक्ष पीएम कराया गया।
डॉक्टर ने पैनल ने पीएम कराने के दौरान वीडियोग्राफी भी की थी। ओपिनियन में डॉक्टर ने बताया कि मौत सांस नली में आहार फंसने से हुई?है। इस स्थिति में व्यक्ति की मौत हो जाती है और किसी को पता भी नहीं चलता। उल्लेखनीय है कि पूनम मौर्य पति संजय मौर्य (32) मूलत-प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।
पूनम की शादी वर्ष 2017 में संजय मौर्य से हुई थी। संजय मौर्य साफ्टवेयर इंजीनियर है और उनका खुद का व्यवसाय है। पूनम बुधवार रात सोई थी। गुरुवार सुबह उसकी नींद नहीं खुली और परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे वहां पता चला कि पूनम की मौत हो गई है।