नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में एक बर फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात गौवंश के अवैध परिवहन के शक में भीड़ की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। तीनों ही महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि अमरावती से एक ट्रक में गौवंश लेकर जाया जा रहा था। सिवनी मालवा के एक गांव के पास रात करीब पौने एक बजे ट्रक को स्थानीय लोगों ने रोका और ट्रक में सवार तीन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों को शक था कि गौवंश का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को भीड़ से मुक्त करा अस्तपाल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात एक की मौत हो गई। दोनों घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

हालंकि पुलिस प्रशासन ने लिंचिंग से इंकार किया है।  इससे पहले सिवनी के कुराई थाना इलाके बादल पार चौकी में गोकशी के शक में तीन आदिवासी युवकों को लाठियों से पीटा गया था, इसमें दो युवकों की मौत हो गई थी।